फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार कर रही शिक्षिका को बस ने कुचला

Wed, 03 Feb 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया गांव के सामने हाईवे पार कर रही शिक्षिका को मंगलवार सुबह एसयूवी गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। दिल्ली निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज वन की सीएच कॉलोनी निवासी मीनाक्षी शर्मा (50) पत्नी लोकेश शर्मा मोदीपुरम स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी और संगीत की शिक्षिका थीं। सुबह करीब नौ बजे वह सिवाया गांव स्थित नंद वाटिका के सामने से हाईवे पार कर रही थीं।

इसी दौरान शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने मीनाक्षी को जोरदार टक्कर दे मारी। बुरी तरह से घायल शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर दौराला थाना पुलिस के अलावा सिवाया के प्रधान जितेंद्र कुमार, वेद इंटरनेशनल के प्रबंधक अजीत कुमार व टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने गुस्साए ग्रामीणों को कार्रवाई की आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरके गुप्ता ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार आरोपी द्वारिकापुरी, दिल्ली निवासी विद्याभूषण अपनी फैमिली के साथ दिल्ली से देहरादून सगाई कार्यक्रम में जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों में कोहराम, स्कूल में शोक
मीनाक्षी की मौत की सूचना जब उनके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, स्कूल में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि मीनाक्षी बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उनके निधन से स्कूल को भारी क्षति हुई है। बुधवार को शोक में स्कूल बंद रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें