फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Meerut: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और छह माह के मासूम की मौत, ससुर घायल

Mon, 15 Jul 2024 11:54 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में आज सुबह परतापुर थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसा हुआ। मायके से ससुराल जा रही महिला और उसके छह महीने के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि महिला बेटे को साथ लेकर ससुर के साथ जा रही थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके छह माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

गाजियाबाद में थाना निवाड़ी के गांव निवासी अन्नू पत्नी अर्जुन का कंकरखेड़ा में मायका है। अन्नू अपने छह माह के बेटे केशव और ससुर महेंद्र सिंह के साथ मायके आई थी।

सोमवार सुबह तीनों बाइक पर वापस सारा गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी का रट हुए बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें