फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, रोड पर मची चीख-पुकार, 12 से ज्यादा लोग घायल

Tue, 21 Jun 2022 05:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
मेरठ में कार हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में गंगनहर कावड़-पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में सवार बच्चों सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर हाहाकार मच गई।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: BKU News: टिकैत का बड़ा एलान, अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को देशभर में करेंगे विरोध-प्रदर्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद कावड़-पटरी मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुईं कारों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मार्ग को सुचारू कराया गया। वहीं एक साथ इतने घायलों को देखकर सीएचसी चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें