फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनाैर में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, दो की माैत चार घायल, शादी से लाैट रहा था परिवार

Thu, 05 Dec 2024 04:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर कोतवाली देहात ग्राम दौलताबाद के निकट सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और चार लोग  घायल हो गए। बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाइडर क्राॅस कर दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर कोतवाली देहात ग्राम दौलताबाद के निकट सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और चार लोग  घायल हो गए। दो व्यक्तियों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को हरिद्वार से शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस काशीपुर लौट रहे थे। कार सवार प्रदीप पुत्र स्वर्गीय प्रवीण सिंह निवासी चामुंडा विहार कॉलोनी काशीपुर अपनी पत्नी आंचल व बेटी  नेहा के साथ अपने घर काशीपुर जा रहे थे।

डिवाइडर क्राॅस कर दूसरी ओर पहुंची कार
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलताबाद गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में पहुंच कर सामने से आ रही कार से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर में प्रदीप उनकी पत्नी आंचल तथा पुत्री नेहा तथा दूसरी गाड़ी के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद उनकी पत्नी  सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल प्रदीप और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवा कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना भेज दी गई है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें