बिजनाैर के नगीना में ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में एसकेएस पब्लिक हाई स्कूल की स्कूली वैन पलटने से उसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। शेष 13 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
नगर के हरेवली मार्ग पर स्थित एसकेएस पब्लिक हाईस्कूल की वैन रोजाना की भांति बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जाता है कि स्कूल के पास एक पुलिया के करीब सामने से आ रही ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में स्कूली वैन पलट गई।
स्कूली वैन के पलटने से उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि वैन में करीब 26 बच्चे बैठे थे।