फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in BIjnor: पराग वैन की टक्कर से दो की मौत, एक घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार देर रात हुए एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां बिजनौर के काली मंदिर चौराहे पर पराग मिल्क वैन ने सोमवार देर रात कार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल  में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shrikant Tyagi arrested : श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने तीन लोगों के साथ दबोचा

जानकारी के मुताबिक हलदौर थाना क्षेत्र के गांव चांदानग्ली मोहनपुर निवासी मेहर सिंह(25) पुत्र रणवीर सिंह, किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी वरीश कुमार उर्फ बब्बल(31) पुत्र संजीव कुमार, देवेंद्र(45) पुत्र ओमप्रकाश कार से बिजनौर से से वापस अपने गांव चांदानग्ली मोहनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिजनौर शहर से निकलते ही काली मंदिर चौराहे पर चक्कर चौराहे की तरफ से आ रहे पराग वैन ने कार को टक्कर मार दी|सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे में घायल मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मेहर सिंह और वरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें