मंडावर में एक स्कॉर्पियो के गन्ने के ट्रैक्टर-ट्राले में घुसने से स्कॉर्पियो सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दो घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सौबतपुर निवासी खलील (55 वर्ष) अपनी पत्नी फहमीदा (52 वर्ष) और अन्य परिजनों नौशाद (30 वर्ष), रिहान (2 वर्ष), अलिशबा (6 वर्ष), असगर (55 वर्ष) और जलालाबाद के नौशाद की पत्नी फिरदौस (30 वर्ष) पुत्री शाहिबा (6 वर्ष) तथा पुत्र राजा (8 वर्ष) एवं नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अजहरुद्दीन (25 वर्ष) पुत्र इरफान स्कॉर्पियो में सवार होकर सोमवार की रात एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। मंडावर पहुंचने पर स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राले में जा घुसी ।इससे स्कॉर्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने इनमें से खलील और असगर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोगों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/