फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और कंटेनर में भिड़ंत, पांच की मौत

Mon, 21 Mar 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के बहसूमा में हादसे के बाद विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवाना-बिजनौर बाईपास पर झुनझुनी नहर पुल के पास रविवार सुबह रोडवेज बस और कंटेनर की आमने-सामने की भीषण भिडंत में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मेरठ मेडिकल अस्पताल और गंगानगर के पास देवअनंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 6 बजे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 14 बीटी 0347 कोटद्वार से दिल्ली जा रही थी। परिचालक नेमीशरण पुत्र रामलाल निवासी सरवनपुर थाना नजीबाबाद ने बताया कि बस में 66 लोग सवार थे। सुबह करीब 9:30 बजे बहसूमा के पास झुनझुनी पुल के मोड़ पर सामने से तेज गति से आए सीमेंट से लदे कंटनेर ने बस में टक्कर मार दी। धमाके जैसी आवाज और लोगों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर सवारियों को बाहर निकलवाया।

हादसे में नफीसा (36) पत्नी मोहम्मद इस्लाम निवासी गांव बरूकी, बिजनौर, अरविंद (35) पुत्र बलजीत सिंह निवासी छोइया, नंगली थाना, हीमपुर दीपा बिजनौर और रंजीत (32) पुत्र हरचंद सिंह निवासी कांगारोल, आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में अहमद हुसैन (21) पुत्र मोहम्मद इस्तयाक निवासी मोहल्ला रमपुरा, नजीबाबाद और यूनुस पुत्र सरफुद्दीन निवासी किरतपुर बिजनौर ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। लोगों ने बाइक से उसका पीछा किया तो चालक और हेल्पर कंटेनर को एक ढाबे पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। रोडवेज बस चालक ऋषिराम पुत्र हरप्रकाश निवासी दादरी थाना खरखौदा ने आरोपी चालक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देखा ना गया वीभत्स नजारा 
आसपास के लोगों ने जब मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तो बस में बुरी तरह फंसे लहूलुहान लोगों को देखकर लोगों की चीख निकल गई। इनमें तीन लोगों के क्षतविक्षत शव देखकर तो लोगों की रूह कांप गई। किसी का धड़ अलग था, तो किसी का हाथ या शरीर के अन्य अंग। दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े थे। एसओ बहसूमा बीएस सिरोही ने बताया कि कंटेनर से मिले कागजों के आधार पर चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। बस और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें