फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही दो घंटे देरी से आई मेमू

Sun, 20 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
memu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से आनंद विहार टर्मिनल तक मेमू की दौड़ शुरू हो गई है। शनिवार को आनंद विहार से निर्धारित समय पर मेमू को रवाना किया गया, लेकिन यह दो घंटे देरी से मेरठ स्टेशन पहुंची। हर स्टॉपेज पर स्वागत होने से ट्रेन देरी से आई। वापसी में मेरठ-हापुड़ सांसद, महापौर और कैंट विधायक ने मेरठ से मेमू को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित समय पर रवाना किया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह रेलगाड़ी संख्या 64555 आनंद विहार टर्मिनल-मेरठ सिटी दैनिक एमईएमयू को 9 बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल से मेरठ सिटी स्टेशन के लिए रवाना किया। मेमू का स्टॉपेज साहिबाबाद, गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई हाल्ट, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहिउद्दीनपुर एवं परतापुर रेलवे स्टेशन पर है। पहले दिन इन सभी रेलवे स्टेशन पर मेमू का स्वागत किया गया।

हर स्टॉपेज पर स्वागत होने से मेमू दोपहर करीब 1.45 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। हालांकि मेमू का मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय 11.45 बजे है। ट्रेन से मेरठ आने वाले यात्रियों ने नई सुविधा मिलने पर खुशी जताई। वापसी में मेमू को मेरठ से निर्धारित समय दोपहर 2:15 बजे सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से लोगों को दिल्ली आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में मेरठ को काफी सुविधाएं मिल रही है। मेरठ दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, हर्ष गोयल, अश्वनी त्यागी, जय करण गुप्ता, ललित नागदेव, अजय गुप्ता, सुनील काटा, नरेश गुर्जर आदि मौजूद मौजूद रहे।

नहीं लिया प्लेटफार्म टिकट 
सांसद समेत दोनों विधायक और महापौर के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचे, लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने प्लेटफार्म टिकट नहीं लिया। यह सभी नियमों की अनदेखी करते हुए पूरे प्लेटफार्म पर घूमते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें