फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: खरखाैदा में आगे चल रहे ट्रक में घुसी ब्रेजा कार, स्त्री रोग विशेष की माैत, पति व दो बच्चे गंभीर

Sat, 05 Oct 2024 12:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ सहारनपुर

सार

मेरठ के खरखाैदा में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि चिकित्सक सहारनपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखाैदा में शुक्रवार देररात्रि मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फखरपुर कबट्टा के सामने अज्ञात वाहन से टकराने के बाद ब्रेजा कार सवार महिला चिकित्सक, उसका पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति पेशे से वकील है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि के करीब सहारनपुर से अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे एडवोकेट काशिफ पुत्र अकील, उनकी पत्नी डॉ रूमाना खान व दो बेटी आयशा छह वर्ष, मायशा नौ वर्ष की ब्रेजा कार मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर गांव फखरपुर कबटटा  के सामने अज्ञात वाहन से टकरा गई। 

विज्ञापन

हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी को घायल अवस्था में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने डॉ रूमाना खान 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। 

महिला चिकित्सक सहारनपुर में ही एक निजी अस्पताल में थीं तैनात 
परिजनों के अनुसार महिला चिकित्सक डॉ रूमाना खान एमबीबीएस एमडी जो कि सहारनपुर में ही अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर सेंटर में तैनात थी। वहीं उनके पति एडवोकेट काशिफ जो कि सहारनपुर कचहरी में प्रैक्टिस करता है। उधर दोनों बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें