फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड : पुलिस ने माता-पिता के सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर पुलिस ने छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का हत्याकांड में मृतका की मां राकेश देवी और पिता रमेश का डीएनए सेंपल जांच के लिए फोरेसिंक लैब निवाड़ी, गाजियाबाद भेजे है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दौराला के गांव दादरी निवासी छात्रा आस्था का शव पांच जून को परतापुर के जंगल में सिर कटी अवस्था में मिला था। आस्था के दोस्त ने उसके शव की पहचान कर ली थी। दादरी गांव के मृतका के ताऊ और चचेरे भाइयों ने भी लिखित में आस्था की पहचान कर शव को सुपुर्दगी में लिया था। इनका डिजिटल साक्ष्य भी है। बावजूद इसके मृतका की पहचान के लिए कोर्ट के आदेश पर डीएनए जांच भी करानी है। पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शव से डीएनए जांच के लिए फेफड़े का नमूना संरक्षित रखा गया है। डीएनए जांच के लिए मृतका की मां राकेश देवी का नमूना पहले ले लिया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पिता रमेश का भी डीएनए जांच के लिए रक्त को नमूना लिया। अब पुलिस ने मृतका के साथ ही उसके माता-पिता के सेंपल को डीएनए जांच के लिए गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है।

यह था मामला
परतापुर थाना क्षेत्र में पांच जून को गांव बहादरपुर के रजबहे में छात्रा की चादर में लिपटी सिर कटी लाश मिली थी। मृतका के सूट-सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी रमेश की बेटी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई। आस्था इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मां राकेश देवी ने दोस्त से बात करने पर चार जून की सुबह आस्था की गला दबाकर हत्या की थी। उसी रात छात्रा के महरौली-परतापुर निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू और मौसेरे भाई गौरव ने गर्दन काट कर सिर गंग नहर में और धड़ बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया था। हालांकि छात्रा का कट हुआ सिर पुलिस बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन

-
दोनों मामा, ममेरे व मौसेरे भाई जमानत पर जेल से रिहा
मेरठ। पुलिस ने छात्रा के दोनों मामाओं कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू और मौसेरे भाई गौरव को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाया था। अदालत से चारों को जमानत मिल गई है, जो जेल से बाहर आ गए है। मुख्य हत्यारोपी मां राकेश देवी जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें