फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने को लेकर युवक से मारपीट

Mon, 08 Sep 2025 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।कस्बा चौकी के पास सोमवार सुबह बाइक सवार युवकों ने बाइक टकराने को लेकर हर्ष के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

कासमपुर निवासी हर्ष ने पुलिस को बताया कि वह जटौली रोड पर एक मंडी में रोहित के पास काम करता है। रविवार शाम वह बाइक लेकर घर जा रहा था। मार्शल पिच के पास शिवलोकपुरी निवासी जावेद व नवाब अपना ठेला लेकर जा रहे थे। उसकी बाइक ठेले से टकरा गई थी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष मौके से चले गए थे। आरोप है कि सोमवार सुबह हर्ष मंडी पहुंचा था तो यहां बाइक सवार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में हर्ष चोट लगने से घायल हो गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। तीनों आरोपी पुलिस पकड़े गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें