फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का नामांकन बढाने पर जोर दिया

Mon, 08 Sep 2025 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में सोमवार को विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन जिला मास्टर ट्रेनर रेनू व सोनल शर्मा ने प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने पर विशेष जोर, वित्तीय अभिलेख, पीएफएमएस पोर्टल, भुगतान स्वीकृति आदेश, पीपीए बनाने से संबंधित कार्य और विद्यालय के लिए संसाधन जुटाने के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जीआईसी परीक्षितगढ़, राजकीय हाईस्कूल तरबीयतपुर जनूबी, राजकीय हाईस्कूल अगवानपुर और राजकीय हाई स्कूल ततीना की एसएमडीसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें