सरधना। नवाबगढी में मारपीट में घायल युवक। संवाद
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में रविवार दोपहर बच्चों के विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर धारदार वस्तु से वार किया। घायल अवस्था में युवक थाने पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया।
पीड़ित अरमान पुत्र नसीम ने तहरीर में बताया कि वह मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसी समय उसने अपने छोटे भाई और पड़ोसी बच्चों के बीच विवाद होते देखा, जिसे उसने शांत कराया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के कई लोग वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।