उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के जागृति विहार में शोहदों से परेशान होकर युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है। युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी और अगवा करने की धमकी देता है।