फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा: पहले पिता और अब बेटे की मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, सदमे में मां

Thu, 16 Nov 2023 02:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Accident News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया गया कि इसी महीने मृतक के पिता की भी मौत हुई थी। वहीं, परिवार में दो मौत होने से गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
अनु कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नेशनल हाइवे-119 स्थित मवाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, इसी महीने पिता की हर्ट अटैक से मौत हुई थी।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के बना गांव निवासी 35 वर्षीय अनु कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमपाल सिंह गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित दादा-दादी वृद्धा आश्रम में काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार रात करीब 9:30 बजे बना गांव के लिए आ रहा था। इंचौली-मसूरी गांव के बीच में ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने अनु की स्कूटी में टक्कर मार दी। अनु का हेलमेट निकलकर सड़क पर गिर गया और सर सड़क में जा लगा। 

सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर रूप से घायल अनु को गंगानगर स्थित सूर्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मनु कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे
विज्ञापन

बीते चार नवंबर को हुई थी पिता की मौत
बड़े भाई मनु के मुताबिक, अनु उसका छोटा भाई था। पिता ओमपाल सिंह पोस्ट ऑफिस में थे। बीते चार नवंबर को ही उनका हार्ट अटैक से निधन हुआ था। अब छोटा भाई हादसे का शिकार हो गया। घर से दो सप्ताह के भीतर दो सदस्यों के चले जाने से मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें