फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तांत्रिक के साथ मिलकर देवर ने भाभी से की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

Tue, 15 Nov 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime : एक युवक ने तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी भाभी के साथ दरिंदगी की। अब पीड़ित महिला ने SSP से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक युवक ने तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। यही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और शिकायत न करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी कर रहा है।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने कोतवाली सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह एक माह पहले मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। महिला की माने तो शादी के बाद से ही देवर बदनीयती रखता था। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसने तांत्रिक के साथ मिलकर झाड़-फूंक की। वहीं जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले में कोतवाली सीओ अमित राय को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें