फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: घर से मोबाइल फोन पर कॉल करके बुलाया था युवक, दो दिन बाद रजबहे में मिला शव

Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन

मेरठ से सटे सरधना में मिलक गांव से तीन जुलाई को लापता हुए युवक का शव रविवार को दबथुवा के निकट रजबहे में मिला। युवक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


मिलक गांव निवासी हरपाल ने बताया कि दीपक के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। इसके बाद दीपक घर से चला गया, लेकिन वापस नहीं आया। उसका मोबाइल मिलाया तो वह बंद था। परिजनों ने सभी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने शनिवार को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

रविवार दोपहर दबथुवा के पास रजबहे में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दीपक के परिजन भी पहुंच गए। दीपक के सिर में चोट का निशान था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दीपक के पिता हरपाल ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

हरपाल ने बताया कि उनका एक व्यक्ति के घर आना जाना था। उस परिवार के एक युवक ने उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को प्लान बनाकर घर से बुलाकर मारा गया है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें