सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक मकान से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियों के पकड़े जाने के चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सोमवार को दोपहर विवेक विहार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब लोगों ने एक मकान से एक युवक और दो युवतियों को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और युवक- युवतियों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए इतने जोड़े... पुलिस अधिकारी भी देखकर हैरान, देखें तस्वीरें