फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ चुंगी पर फल बेचने वाले के पीछे तमंचा लेकर दौड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुफ्त में फल नहीं देने पर ठेले लगाने वाले के पीछे एक युवक तमंचा लेकर गोली मारने को दौड़ा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी शराबी युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लोहियानगर के रसूलनगर निवासी इमरान पठान ने बताया कि वह हापुड़ चुंगी पर फल का ठेला लगाता है। सोमवार देर शाम हुमांयूनगर निवासी सलमान उसके पास आया। उसने मुफ्त में फल मांगे। उसने इंकार कर दिया। इस पर नशे में धुत सलमान ने तमंचा निकालकर लोड कर लिया।
डर के कारण वह भागा तो सलमान उसके पीछे दौड़ा। आसपास के लोगों ने सलमान को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। उसने सलमान को हिरासत में लेकर तमंचा कब्जे में लिया। लोहियानगर पुलिस ने सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें