जानिए पूरा मामला
राजस्थान के थाना तातनगर निवासी लखन पुत्र श्यामलाल कई काफी समय से अपने जीजा के साथ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रह रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले सोनू, रवि और अजय उसकी बहन और जीजा से रंजिश रखते है। इसी के चलते कुछ दिन पूर्व पीड़ित लखन की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। वहीं विरोध करने पर आरोपियों युवक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी लखन को बीच चौराहे पर ले गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश
आरोप है कि आरोपियों ने पहले लाखन का मुंह काला किया और फिर भीड़ के सामने गंजा कर दिया। इस दौरान उसके गले में जूते-चप्पलों की माला भी डाली गई। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।