घटना के बाद इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
हाजी उस्मान ने बताया कि उन्होने अपने घर पर 12 मार्च को ही कैमरे लगवाए थे। रामरहीम की मौत की जानकारी होने के बाद उनका बेटा रिजवान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज यह देखने लगा कि रात्रि में किस वाहन ने उसे टक्कर मारी थी, तो पूरा घटनाक्रम आइने की तरह साफ हो गया।
सीरियल किलिंग की घटनाओं से दहल गया था बागपत
वारदात के दौरान जिस तरह से हत्या की गई उससे 18 साल पहले सिलसिलेवार हुई हत्या की वारदात लोगों के दिलों के दिमाग पर ताजा हो गई। लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं उनमें भी यही साइको किलर शामिल नहीं था,जो उस समय पुलिस की पकड़ से बच गया।
करीब 18 साल पहले सीरियल किलिंग की घटना शुरू हुई थी। करीब नौ परिवारों के 30 लोगों की हत्या दो-तीन साल के दौरान हुई थी। दो वारदात तो इसी इलाके में हुई थी, जिसमें रामरहीम की हत्या की गई। इन सभी वारदात में हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर की गई थी। रामरहीम की हत्या में सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया। हालांकि पुलिस ने इन सभी वारदात का खुलासा कर दिया था, लेकिन पुलिस के खुलासों पर सवाल उठते रहे थे। सवाल यह भी उठ रहा है कि मानसिक बीमार युवक की किसी से क्या दुशमनी हो सकती है।
मामले की हर बिंदु पर जांच कराई जा रही हैै। हत्या करने वाला साइको किलर भी हो सकता है। जयप्रकाश, एसपी, बागपत
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/