मुजफ्फरनगर में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव बागोवाली निवासी एक युवक पर ईंख जलाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने बंधकर बनाकर मारपीट की। पीड़ित युवक ने एक दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और कलेक्ट्रेट में धरने पर जा बैठा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह काम की तलाश में जा रहा था। बझेड़ी मार्ग पर सनव्वर, सलीम और उनके कुछ साथियों ने दिनेश को रोक लिया और पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत में ले गए। ईंख जलाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि एक दरोगा ने भी दुर्व्यवहार किया। मामले की जानकारी मिलने पर शहीद उधमसिंह सेना के कार्यकर्ता घायल दिनेश को लेकर शनिवार रात कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें
मामले की जानकारी मिलने पर अफसरों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित दिनेश की तहरीर के आधार पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सनव्वर और सलीम के साथ ही दस-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/