फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आंख फोड़ने का भी आरोप, पीड़ित परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Tue, 25 Oct 2022 09:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसके परिजनों ने आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
मेरठ में युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में दीपावली के दिन रात में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया गया कि बिजेंद्र (30) पुत्र बृजपाल चार भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से विकलांग था। आरोप है कि सोमवार देर रात गांव के ही सोनू और सचिन घर आए और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। सुबह के समय बिजेंद्र का शव गांव में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की।

यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी देहात केशव कुमार ने घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें