फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुहर्रम से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया

Sat, 20 Jun 2026 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में शुक्रवार देर रात मुहर्रम की मजलिस से घर लौट रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खिर्वा जलालपुर निवासी शमीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आरुज शुक्रवार रात मुहर्रम की मजलिस से वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के निकट पहुंचने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने आरुज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर इंतिखाब, शहजाद, शबी, हसन, हाबी और हुसैन समेत कई लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें