फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुर से पांच दिन से लापता युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजीपुर से पांच दिन से लापता युवक की हत्या
विज्ञापन

खरखौदा। पांच दिन पहले गांव हाजीपुर से लापता युवक का शव शुक्रवार को गांव के बाहर ईदगाह के पास अधजली हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के चार लोगों को नामजद किया है।
गांव निवासी बक्शी पुत्र काले के अनुसार, उनका छोटा बेटा यासीन उर्फ आमीन (22) दिल्ली में पशुओं का व्यापार करता था। 13 मार्च को घर पर था। शाम करीब 6 बजे वह घर से कहीं जाने के लिए निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को परिजनों ने यासीन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन पांच दिन से यासीन की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को यासीन की मां हूरा परिवार की महिला को लेकर खोजबीन के लिए निकली।
विज्ञापन

गांव के बाहर बने ईदगाह के पास से वह गुजरी तो दुर्गंध महसूस की। महिलाओं ने आसपास खोजबीन की तो यासीन का शव अधजली हालत में मिट्टी व कूड़े के नीचे दबा मिला। कपड़ों के आधार पर उसकी शनाख्त की। मामले में यासीन के पिता बख्शी ने आजाद, शौकीन, लछिया पुत्र शरफू निवासी मसूरी गाजियाबाद व वसीम पुत्र सुल्तान निवासी डासना जिला गाजियाबाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मां के सपने ने खोला हत्या का राज
परिजनों को आशंका थी कि बेटे की हत्या हो चुकी है। इसके चलते वह लोग आसपास के जंगलों में उसकी तलाश कर रहे थे। मां के अनुसार, बृहस्पतिवार रात उसे सपना आया कि उसके बेटे की हत्या कर शव को मिट्टी में दबा दिया गया है। शुक्रवार खोजबीन के दौरान शव मिट्टी में दबा मिला।
तीन बेटों की हो चुकी मौत
पिता बख्शी के अनुसार, उनके तीन बेटे थे। बड़े बेटे अलीजान की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। दूसरे बेटे नफीस की रोहतक में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीसरे बेटे यासीन की भी हत्या कर दी गई।
डासना में एक परिवार से थी रंजिश
पिता बख्शी के अनुसार, यासीन का डासना गाजियाबाद में ननिहाल है। तीन साल पहले वहां एक युवती की हत्या हो गई थी। युवती के परिजनों ने यासीन समेत छह लोगों को नामजद किया था। जांच में यासीन निर्दोष साबित हुआ था। युवती के परिजन उसी दिन से रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन

हर पहलू पर होगी जांच
सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक का अपहरण करने के बाद हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। प्रकरण के हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें