फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर डालने गई महिला की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अस्सा निवासी रेखा (52) मंगलवार सुबह 5:00 बजे घर के बाहर गोबर पथवारे में डालने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका शव पास के ही तालाब से मिला। परिजनों ने बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति वह मंगलवार सुबह 5:00 बजे घर का कूड़ा व गोबर समेट कर घर के बाहर स्थित कूड़े के ढेर पर डालने गई थी। घंटों वापस नहीं आने पर वह उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर तलाश करने पर उन्हें रेखा का शव पास के ही तालाब में मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने इन्कार कर दिया। मृतका के पति विनोद कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी रेखा की तालाब में पैर फिसलकर डूबने से मौत हुई है।
थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने लिखित में कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े के ढेर से तालाब की दूरी में अंतर है। वह तालाब में कैसे पहुंच गई यह सवाल सभी के जेहन में उठ रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला शौच के बाद पानी लेने चली गई होगी जहां पर उसका पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें