मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मेरठ में एयरपोर्ट, ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल पार्क और हैंडलूम मार्केट के लिए जगह दिए जाने की मांग रखी।
विनीत शारदा ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के विषय को भी विस्तार से उनके सामने रखा। प्रदेश में व्यापारियों की आ रही समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद