सूचना मिलते ही नगीना देहात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर वन विभाग व पुलिस आमने सामने आ गई है। वन विभाग घटना को जानवर का हमला होने से इंकार कर रहा है, जबकि पुलिस और मृतका के घरवालों का कहना है कि शमला की जान गुलदार के हमले गई है।
नहीं लगता जानवर के हमले का मामला
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार इस तरह से हमला नहीं करता है। यह किसी जानवर के हमले का मामला नहीं लगता है। फिर भी मौके पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। कांबिंग करके गुलदार के पंजे के निशान देखे जाएंगे।
परिजनों ने दी गवाही
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों ने आंखों के सामने गुलदार के हमला करने की बात कही है। गुलदार के हमले में ही महिला की मौत हुई है। वन विभाग के अफसरों को वह बुलाते रहे पर कोई नहीं आया। बिना मौके के निरीक्षण व परिजनों से बात किए बगैर कैसे कह सकते हैं कि गुलदार के हमले में महिला की मौत नहीं हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/