फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: शादी के तीन महीने बाद दी जान, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटे अफसर

Sat, 30 Jul 2022 02:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

विवाहिता ने फांसी लगातक जान दे दी। तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। वहीं पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर स्थित माता वाली गली में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी महिला गुलशन (19) की शादी तीन महीने पहले मोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। वहीं शनिवार को महिला गुलशन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी। 

यह भी पढ़ें: फर्जी मैरिज ब्यूरो का खौफनाक सच: युवतियों के मोबाइल में मिले कई बड़े राज, शादी के नाम पर करते थे ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें