फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैनी एक्सप्रेस में महिला ने दिया बेटे को जन्म, कोच में मौजूद डॉक्टर बना फरिश्ता

Fri, 10 May 2019 09:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला को ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले जाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। मेरठ से सहारनपुर जाते हुए गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हो गई। कोच में मौजूद एक चिकित्सक गर्भवती के लिए फरिश्ता बन गया। चिकित्सक ने अपना धर्म निभाते हुए महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती की ट्रेन में ही डिलीवरी कराई।

विज्ञापन


सहारनपुर के गांव खत्ता खेड़ी निवासी वाजिद अपनी गर्भवती पत्नी शकीरा और अन्य परिजनों के साथ मेरठ रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार दोपहर करीब सवा बजे वह उज्जैन से देहरादून जा रही उज्जैनी एक्सप्रेस द्वारा वापस सहारनपुर आ रहा था। मेरठ निकलते ही एस-2 कोच में सवार गर्भवती शकीरा को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में मौजूद एक चिकित्सक इस परिवार के लिए फरिश्ता बन कर सामने आया। चिकित्सक ने महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती को टायलेट में ले जाकर उसकी सकुशल डिलीवरी कराई। शकीरा ने बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान कोच में मौजूद जीआरपी के सिपाहियों ने इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष एमआर कर्दम को सूचना दी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी को बताया। तुरंत ही एंबुलेंस 108 को सूचना देकर स्टेशन पर बुला लिया गया। ट्रेन करीब सवा दो बजे स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे की महिला कर्मचारियों देवकी, इंद्रकली, कांता ने जच्चा और बच्चे को ट्रेन से बाहर निकाला। 

जीआरपी के एसआई हरिओम शर्मा, कांस्टेबल रामेंद्र आजाद, प्रदीप चौधरी ने दोनों को एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय पहुंचा कर वहां भर्ती कराया। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। वाजिद ने बताया कि डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए 28 जून की तारीख दे रखी थी। ट्रेन में मेरठ से चलते ही पत्नी का प्रसव पीड़ा होने लगी थी। उसने सभी का आभार जताया। उधर, महिला को सकुशल कोच से बाहर निकालने के लिए उज्जैनी एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही रोके रखा। जिस कारण यह ट्रेन छह मिनट प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें