अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाकर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को आज (शुक्रवार) को पुष्प अर्पित करके नमन करें। क्रांति दिवस पर औघड़नाथ मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे पुष्पांजलि सभा हुई। सभा में शहरवासियों ने मिलकर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करके नमन किया।
10 मई 1857 को मेरठ से ही क्रांति की पहली चिंगारी भड़की थी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां के 85 वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में इन शहीदों की स्मृति में बना शहीद स्तंभ आज भी उनकी याद दिलाता है।
बता दें कि 10 मई को विभिन्न आयोजनों के माध्यम से शहीदों को नमन किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग और गणमान्य शामिल होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/