फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीजीएसटी अफसरों की टीम ने सीमेंट फैक्टरी पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) नोएडा की टीम ने बुधवार को सीमेंट कारोबारी के घर, फैक्टरी और गोदाम पर एक साथ छापेमारी की। टैक्स चोरी से संबंधित कई दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं। कार्रवाई के दौरान सीमेंट कारोबारी रबीस गुप्ता काम से कहीं बाहर गए थे। टीम देर रात छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सीजीएसटी नोएडा के अधीक्षक अमित विश्वकर्मा की अगुवाई में 16 सदस्य टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास व्यापारी रवीश गुप्ता व उनके भतीजे राहुल गुप्ता की भैंसा मार्ग स्थित सीमेंट फैक्टरी के साथ साथ भारत एनक्लेव में आवास व गोदाम पर एक साथ छापा मारा। टीम दोपहर करीब दोपहर 12 बजे पहुंची। अफसरों की टीम ने टैक्स से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। कंप्यूटर डेटा और फाइलें भी कब्जे में ली गई हैं। काम के सिलसिले में बाहर जाने की वजह से व्यापारी व उनके भतीजे से पूछताछ नहीं हो सकी। टीम ने घर पर मिले सदस्यों व फैक्टरी के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। देर रात करीब 9:00 बजे तक टीम छानबीन करती रही। इस दौरान किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। अफसरों ने इस कार्रवाई का ब्योरा साझा करने से इन्कार किया है। पता चला है कि व्यापारी के आवास पर काफी मात्रा में कास्मेटिक का सामान भी पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें