फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jul 2019 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक शिक्षक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर शहर में एक शिक्षक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक सहारनपुर जनपद का रहने वाला था। उसकी चार माह पहले ही शिक्षा विभाग में नियुक्ति हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के थाना तितरों के गांव धुवेश किशनपुर निवासी अभिषेक वर्मा (25) की 11 मार्च को जनपद के बुढ़नपुर ब्लॉक के गांव लंबिया के प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति हुई थी। वह मुरादाबाद रोड पर संजय कुमार के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। गर्मियों की छुट्टी के बाद वह 25 जून को घर से आया था। बुधवार को उसका रूम मेट शिक्षक अमरदीप स्कूल से छुट्टी होने के बाद कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी अभिषेक ने दरवाजा नहीं खोला तो अमरदीप को अनहोनी की आशंका हुई। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

वहीं सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर अभिषेक का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी अमरदीप ने बताया कि वह काफी दिनों से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। सुबह उसने बीमार होने की बात कहते हुए स्कूल जाने से मना कर दिया, जिसके बाद वह उसे कमरे पर अकेला छोड़कर स्कूल चला गया। उसकी जेब से निकले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

एक सप्ताह में शिक्षक के आत्महत्या करने की दूसरी घटना 
एक सप्ताह के भीतर शिक्षक के आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 27 जून को मोहल्ला शहीदनगर में शामली निवासी शिक्षक राजीव कुमार ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों शिक्षक ही 25 जून को घर से ड्यूटी पर आए थे, दोनों के रूम मेट के अनुसार मरने वाले दोनों शिक्षक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। दोनों शिक्षकों की हाल ही में शिक्षा विभाग में नियुक्ति हुई थी। दोनों शिक्षकों के समान रूप से आत्महत्या करने को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के मुताबिक आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें