फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हादसों का कहर, 9वीं के छात्र और विद्युत विभाग के कर्मचारी की मौत, सदमे में परिजन

Wed, 31 Jan 2024 12:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में अलग-अलग हादसों में कक्षा नौ के छात्र और विद्युत विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के सरसावा में दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मामूली रूप से घायल हो गया। उधर, दूसरे हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


अंबाला रोड निवासी प्रिंस (16) पुत्र भूपेंद्र बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे दूध लेकर बाइक से विविध नगर कॉलोनी जा रहा था। जैसे ही वह वर्द्धमान कॉलोनी में पहुंचा तो गली में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया।

बताया गया कि प्रिंस के सिर में चोट लगी थी और नाक से खून बह रहा था। चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। उधर, प्रिंस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रिंस नगर के डीसीजैन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।

सरसावा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। क्योंकि दुर्घटना में छात्र को इतनी गंभीर चोट नहीं लगी थी, जिससे की उसकी मौत हो जाती। संभवत दुर्घटना के बाद अचानक बीपी बढ़ने पर प्रिंस को हार्ट अटैक आया होगा। उधर, सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत निगम के कर्मचारी की हादसे की मौत 
नागल में मंगलवार रात कैलाशपुर बिजली घर से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे एक कर्मचारी की लखनौर पुल पर बने कट के निकट किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।

नागल थाना क्षेत्र के गांव सुभरी ख्वाजा निवासी 34 वर्षीय संदीप उर्फ टिंकू पुत्र धर्मपाल बिजली विभाग में कैलाशपुर बिजली घर पर सब स्टेशन ऑपरेटर के रूप में तैनात था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहा था। लाखनौर पुल से पूर्व जब वह अपनी बाइक सर्विस रोड पर लाने लगा तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बेटे छोड़कर गया है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें