सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, उक्त किशोर के माता-पिता में विवाद चल रहा है। किशोर की बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन भी रिश्तेदारी में गई हुई थी।
रविवार को किशोर ने फोन कर मां से घर लौट आने के लिए कहा था। लोगों के मुताबिक महिला ने घर आने से साफ इन्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता भी सुधबुध खो बैठे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किशोर दोस्तों से कहता था कि मां के बिना मन नहीं लगता। उसने दसवीं के बाद स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।
...हो जाएं सावधान
- बच्चा गुमसुम रहे, ज्यादा गुस्सा करे, बातचीत कम करे।
- भूख कम लगे, दिनचर्या प्रभावित होने लगे।
परिजन इन बातों का रखें ख्याल
- किसी बात पर डांटने के आधा घंटे बाद उसे दुलारें, समझाएं।
- किशोरों की शारीरिक, बौद्धिक स्तर पर टिप्पणी न करें।
- जिद नहीं, जरूरत पूरी करें, ऐसा न करने पर किशोरावस्था में ना सुनने की आदत नहीं रहती।
- पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें, लेकिन अंक प्रतिशत पर सवाल न उठाएं।
किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पुलिस जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात