उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगल पांडे नगर स्थित पीएनबी के आईटी मैनेजर अशोक गौतम की पत्नी नूपुर (37 वर्ष) की सोमवार को मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। अशोक गौतम का आरोप है कि उनकी पत्नी को कोरोना रिपोर्ट की वजह से इलाज नहीं मिल सका। वह आठ माह की गर्भवती थीं।