वहीं आग लगने की सूचना पर राकेश और उसकी पत्नी वहां पहुंचे। आग को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद राकेश ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। हालांकि जब तक टेंपू धू-धूकर जल चुका था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई।
मैं यहां का बादशाह हूं, सब में आग लगा दूंगा
शराब के नशे में धुत अमित कुमार उर्फ विक्की ने दबंगई दिखाते हुए टेंपू में आग लगा दी। इस बीच पीड़ित राकेश और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया। वहां पर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए, लेकिन वह सभी को धमका कर अभद्रता कर रहा था। पुलिस के सामने भी उसने यहां तक कह दिया कि मैं यहां का बादशाह हूं मैं सब में आग लगा दूंगा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आए दिन शराब पीकर यहां लोगों को परेशान करता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/