फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम मंदिर में सजा भक्ति दरबार, एकादशी पर हुआ भव्य कीर्तन

विज्ञापन
हस्तिनापुर की नहरवाई कॉलोनी में खाटू श्याम की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
विज्ञापन
हस्तिनापुर। एकादशी के पावन अवसर पर नगर की नहरवाई कॉलोनी में स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित परशुराम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। उन्होंने विधिविधान से बाबा खाटू श्याम का तिलक कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए बाबा का गुणगान किया और अपनी आस्था प्रकट की। कीर्तन में भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तजन भक्ति रस में डूबे नजर आए। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है। इस मौकके पर संयोजक मिथुन कुमार, प्रिया, प्रीति धामा, डॉ. राहुल और भविष्य पपनेजा समेत अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें