फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में कराया भर्ती, फिर हुए फरार

Fri, 02 Sep 2022 01:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अपहरण करने के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बाजार में आधार कार्ड को सही कराने आई युवती का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया गया कि युवती को बेसुध हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस दो दिन तक इस मामले को दबाती रही लेकिन युवती के परिजन कार्रवाई की मांग अड़े थे। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।

बता दें कि रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को रामराज स्थित मंदिर वाली गली में बालाजी कंप्यूटर सेंटर पर आधार कार्ड को ठीक कराने आई थी। इस दौरान बाजार में दो युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया और उसे कस्बे के जंगल स्थित नलकूप पर ले गए। जहां दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने बेसुध हालत में युवती को हस्तिनापुर रामराज रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गए। वहीं गुरुवार देर रात में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर निवासी हर्षित पुत्र दिलसुख व ऋतिक पुत्र टिंकू के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 

यह भी पढ़ें: UP: ऐसी वारदात, जिसने हर किसी को डरा दिया, खास रिश्तेदार ने मां-बेटे को चंद मिनटों में उतारा था मौत, उगला सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें