उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक घटना हो गई। यहां एक पांच साल की मासूम बच्ची की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि गली के खंभे से बिजली का करंट लगने से पांच साल की समीना की मौत हुई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच हया। वहीं मासूम की मौत से आसपास में गमगीन माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें: 14 साल पहले हुई चूक.. और विकास दुबे को मिली जमानत, आज पुलिस को पड़ी भारी
इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बच्चे की मौत से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/