फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों के लिए 20 लाख मुआवजे की मांग, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 09 Aug 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से गुस्साए किसान यूनियन के लोगों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव गुरदासपुर निवासी राजीव कुमार 47 वर्ष पुत्र अनूप सिंह सुबह जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। जब वह अपने ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां बिजली के पोल पर करंट आ रहा था। पोल में करंट आने व पोल का आसपास की जमीन गीली होने से रास्ते में भी करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का पता चलते ही ग्रामवासी और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

वहीं मौके पर पहुंचे किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते किसान राजीव की मौत हुई है। बिजली निगम की ओर से जर्जर तारों व खंभों पर झूलते तारों की अनदेखी करने के कारण किसान की मौत हुई है। इस कारण सरकार को मृतक किसान के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए। अगर जल्दी मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों व किसान यूनियन के लोगों ने पुलिस को बिजली विभाग के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

...अब मैं पापा किसे कहूंगी
राजीव कुमार के दो पुत्री व एक पुत्र है। किसान की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मृतक किसान की पुत्री शिवानी को अपने पिता के लिए विलाप करते देख सभी की आंखें भर आईं। जब शिवानी ने रोते हुए कहा कि वह अब पापा किसे कहेगी। मेरे पापा को कुछ नहीं हुआ है उन्हें डॉक्टर के पास लेकर चलो और वह ये कहते हुए बेहोश हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें