फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Aug 2019 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जनपद में ट्विटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। हरीश वीर नाम की ट्विटर आईडी से टिप्पणी की गई। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।

विज्ञापन


मीतली गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि 28 जून को ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के संबंध में किए गए ट्वीट पर हरीश वीर सिंह नाम की आईडी से ट्वीट कर अपशब्द लिखे गए थे। इसके बाद 30 जून को बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए अपमानजनक शब्दों के साथ उनके समर्थकों के बारे में भी टिप्पणी की गई। चार जुलाई को भी सांसद के संदेश को रिट्वीट करते हुए हरीश वीर सिंह ने अभद्र टिप्पणी की।

विज्ञापन

इसके बाद आठ जुलाई को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बजट के संबंध में किए गए ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए टिप्पणी की गई। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्वीट पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों को लिखा गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर आरोपी हरीश वीर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। 

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें