फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज की मौत, तीन डॉक्टरों पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

Sat, 29 Jun 2019 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को हुई बुजुर्ग मरीज की मौत के मामले में प्राचार्य ने तीन जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई की है। एक नॉन पीजी जूनियर डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है, जबकि दूसरे को 15 दिन के लिए सस्पेंड। तीसरे की एक सप्ताह की सैलरी काटी है। पीड़ित परिजनों शुक्रवार को विधायक सोमेंद्र तोमर के साथ इस मामले में प्राचार्य से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि नॉन पीजी जेआर मनजीत को बर्खास्त किया है, जेआर अनिरुद्ध को 15 दिन के लिए सस्पेंड किया है और जेआर मनोज यादव का एक सप्ताह का वेतन काटा है। 

मृतक के परिजनों ने इस मामले की शिकायत विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर से की थी। वह शुक्रवार को प्राचार्य से उनके कार्यालय में मिले और कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि प्राचार्य ने ये भी कहा कि अस्पताल में मरीजों का दबाव है और चिकित्सक कम हैं। जिला अस्पताल से हर गंभीर मरीज को यहां रेफर कर दिया जाता है। जबकि वहां भी उपचार किया जा सकता है। विधायक ने उन्हें यह लिखकर देने के लिए कहा, ताकि वह शासन तक इसे पहुंचा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला 
बढला कैथवाड़ी निवासी जगदीश (60) को परिजन गुरुवार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां उन्हें सही से उपचार नहीं मिला और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि जगदीश काफी देर तक नीचे फर्श पर तड़पते रहे, लेकिन कोई उनको देखने वाला नहीं था।

वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया, तो वह उस समय बेहद गंभीर थे। उनकी मौत के बाद कुछ लोगों ने इमरजेंसी में लगी ईसीजी मशीन और शीशे तोड़ने की कोशिश की थी। 

मुर्दे के एक्सरे करने में भी दो हुए थे सस्पेंड
हाल ही में एक मृत के एक्स-रे करने के मामले में भी दो जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया था। मेडिकल कॉलेज में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं जिन पर कार्रवाई भी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें