फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चालक ने पहले काटी हाथ की नस, फिर बाइक से भरे कंटेनर में लगाई आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर

Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : चालक ने शराब के नशे में पहले हाथ की नस काट ली। इसके बाद बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
चालक ने कंटेनर में आग लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर दादरी गांव से कुछ आगे मंगलवार देर रात एक चालक ने बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ओर से ट्रैफिक रुकवाया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


हाईवे पर पिछले दो दिनों से बाइक से भरा एक कंटेनर खड़ा था। लोगों के अनुसार, चालक दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। मंगलवार को भी लोगों ने चालक को नशे की हालत में कंटेनर के पास देखा। 

लोगों ने बताया कि देर रात चालक ने पहले अपने हाथ की नस काटी और बाद में बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद चालक मौके से भाग निकला। कंटेनर में आग लगते देख लोगों ने दौराला पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एक ओर का ट्रैफिक रोक दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, बार बार आग धधकने लगती, जिस कारण फायर ब्रिगेड को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि कंटेनर चालक कहां से बाइक लेकर कहां जा रहा था, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। कंटेनर में कितनी बाइक थी और कौन सी कंपनी की थी, यह आग बुझने के बाद ही पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें