सहारनपुर के सरसावा में बीती रात बिजली गिरने से एक दूध की डेयरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे आग लग गई। दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
बता दें कि नगर के मुख्य बाजार में गुलशन की चावला डेयरी के नाम से दूध की डेयरी है। गुलशन चावला ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10:30 बजे बरसात के साथ बिजली गिरने की आवाज आई। इस पर उन्होंने देखा तो दुकान से धुआं निकल रहा था। वहीं आग बढ़ती देख लोगों की भीड़ गई और उन्होंने आग बुझाने में मदद की।
यह भी पढ़ें: कई परिवारों के लिए काल बनकर आया गुरुवार का दिन, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
चावला ने बताया कि आग से दुकान में रखा फ्रिज, बिजली फीटिंग, एलईडी कैमरे की डीवीआर, चार सीसी कैमरे, करीब 200 लीटर दूध, मक्खन, चॉकलेट, बिस्किट आग में जल गए। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/