फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कॉलेज में आर्ट समिट में बारीकियां समझाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में चल रही आर्ट समिट में छात्राओं को कला की बारीकियां समझाईं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स मोदीनगर से आई डॉ. संघर्ष शर्मा ने छात्राओं को सामाजिक विषयों को चित्रों में उतारने की तकनीक बताई। आरजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात इस्माईल गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा गुप्ता ने लोक कला के समसामयिक रूप विषय की जानकारी दी। चित्रकला विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना रानी ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन डॉ. पूनम लता सिंह ने किया। यहां डॉ. बबीता, डॉ. रानिका, डॉ. दिशा, डॉ. राजेंद्र राजन, जसवंत सिंह माधुरी, कामना चौहान, डॉ. नाजिमा इरफान, शबाहत, सुरभि यादव, इतिका चौधरी, ईशा, निशि, रेशमा, निधि, मीनू, प्रगति, मानसी, श्वेता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें