फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा किनारे उमड़ने लगा आस्था और उल्लास का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/हस्तिनापुर। मखदूमपुर में गंगा किनारे तंबुओं की नगरी बस गई है। चारों ओर आस्था और उल्लास का संगम दिखाई दे रहा है। सोमवार को जिला पंचायत की ओर से मेले का उद्घाटन किया जाएगा। हालांकि अभी तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उद्घाटन के बाद गंगा किनारे पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला और तेजी से बढ़ेगा। जिला पंचायत द्वारा अभी तक मेला स्थल पर सभी तैयारियों को पूरा नहीं किया गया है। मेले में विद्युत और पेयजल व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। रास्तों को भी पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं किया गया है। धूल भरे रास्तों से लोग मेला स्थल पर पहुंच रहे हैं। पतित पावनी गंगा किनारे लग रहे गंगा मेला का पूजन सोमवार को देवोत्थान एकादशी पर किया जाएगा। मेला स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं।



श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने डेरा डाल लिया है। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली बनाई गई है। मेला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो मेले में लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घुड़सवार पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। गंगा किनारे पीएससी की फ्लड कंपनी के जवान तैनात रहेंगे। जिनकी नजर गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें