फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 5.30 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर भागा, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Nov 2025 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को डॉक्टर को दिखाने का बहाना करके गायब हुआ, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
विज्ञापन


- पत्नी समेत सोना लेकर भागा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोने के जेवर बनाने वाले एक बंगाली कारीगर के पास काम करने वाला सहायक कारीगर 42 ग्राम सोना लेकर भाग गया। वह अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने का बहाना करके गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के डालमपाड़ा निवासी सोमनाथ ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह घर पर ही सोने के जेवरात बनाने का काम करते हैं। उनके पास दो तीन कारीगर काम करते हैं। सोमनाथ ने बताया कि उनका कारीगर तन्मय सामंत पत्नी को डाॅक्टर को दिखाने की बात कहकर दुकान से गया था।
विज्ञापन


जब वह दो घंटे बाद भी वापस नहीं आया तो उसे शक हुआ। उसने घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि तन्यम डेस्क में रखा 42 ग्राम सोना चोरी कर ले गया था। इसकी कीमत 5.30 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी बंद है। काफी तलाश के बाद जब तन्मय का पता नहीं चला तो सोमनाथ ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। कारीगर पश्चिम बंगाल के रामपुर पश्चिम मेदंनीपुर का रहने वाला है। पुलिस की सर्विलांस टीम भी आरोपी की लोकेशन निकाल रही है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें