मेरठ। एसएसपी कार्यालय पर पेट्रोल की बोतल लेकर हंगामा करने वाली पिंकी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उसने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से कहा कि पति अमित भड़ाना उस पर ब्लैकमेल करने के गलत आरोप लगा रहा है। शिकायत करने पर वह हत्या की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कोतवाली को सौंप दी। पिंकी ने आरोप लगाया कि अमित भड़ाना उसका उत्पीड़न करता रहा है। उसके नाम पर स्पा सेंटर भी चला रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अब जबरन रुपये मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने सीओ से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद